जिले के 2 केंद्रों पर अभूतपूर्व व्यवस्था के बीच हुई NEET -UG की पुनर्परीक्षा || Jamui Hunt Media
रविवार को जमुई जिले के दो केन्द्रों पर नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। जमुई जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 948 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा के दौरान के के एम कॉलेज जमुई में 600 में से 545 उपस्थित और 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय केन्द्र +2 हाईस्कूल जमुई में 384 अभ्यर्थी में से परीक्षा में 344 शामिल और 40 अनुपस्थित थे। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था परख के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों की बारीकी से जांच की गई। प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल तैनात थे। अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस बल और केंद्राधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक कर हर बिंदु पर दिशा-निर्देश दिए थे।
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026