#रामपुर : विधायक रामपुर नंद लाल की अध्यक्षता में एसजेवीएनएल लूहरी परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में परियोजना से उत्पन्न प्रदूषण के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान एवं मुआवजे के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
दत्तनगर पंचायत प्रधान वीना ने कहा कि बैठक के दौरान प्रमुखता से यह मामला उठाया गया कि ग्राम पंचायत दत्तनगर एकमात्र ऐसी पंचायत है जिसे फसलों के नुकसान का मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस विषय पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण कर ग्राम पंचायत दत्तनगर के प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत दत्तनगर के किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस विषय का समाधान होने तक इसे संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।
Ani, Kullu | Jun 27, 2026