“विश्वकर्मा योजना” के लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम 17 जुलाई को
---
एमएसएमई विभाग द्वारा जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होटल कैसल इन खंडवा में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री मनोज रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा स्कीम में रजिस्टर्ड लाभार्थी अपने आईडी कार्ड के साथ भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उधमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, ट्रेनिंग एवं टूल किट आदि विषयों के साथ साथ एआई एवं एक्सपोर्ट विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa