17 से 22 अगस्त तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर।
जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की गलत अथवा त्रुटिपूर्ण बिजली बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त 2026 तक सभी संबंधित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एवं अवर प्रमंडल कार्यालयों में विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में मीटर रीडिंग, गलत/औसत बिलिंग, बकाया राशि एवं अन्य बिल संबंधी त्रुटियों का यथासंभव ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपने नजदीकी कार्यालय में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
IPRD Bihar
#begusarai