हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हाजीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने हाजीपुर नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के ईओ, जेई, डीपीओ नमामि गंगे सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू पासवान, वार्ड पार्षद अजय कुशवाहा, मनोज सिंह, सियाराम साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#Hajipur #ChhathPuja2026 #AvadheshSingh #ChhathGhat #Vaishali #BiharNews #HajipurNews #ChhathMahaparv #YoungIndiaNews