
कानपुर: बर्रा पुलिस का जुआरियों पर बड़ा एक्शन! 6 आरोपी गिरफ्तार, हजारों की नकदी बरामद
कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बर्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सक्सेना, लकी अवस्थी, प्रदीप सैनी, आदित्य पाल, अंकित सिंह तोमर और अंकित गुप्ता के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी अरीबा नोमान और एसीपी अभिषेक कुमार राहुल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ किया है कि जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Ground Zero News पर देखिए कानपुर की हर बड़ी खबर।
#Kanpur #KanpurNews #BarraPolice #KanpurPolice #CrimeNews #PoliceAction #GamblingRaid #UPPolice #KanpurBreaking #GroundZeroNews #GroundZeroNewsIndia #UttarPradesh #CrimeReport #कानपुर #बर्रापुलिस