चंबल में डकैती के दौर से जुड़े परिवार से निकले देव प्रभाकर सिंह तोमर ने IIT से लेकर UPSC तक लहराया परचम, प्रदेश को किया गौरवान्वित
मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र से आने वाले देव प्रभाकर सिंह तोमर ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से सफलता की मिसाल पेश की है।
बताया जाता है कि वे एक पूर्व डकैत के पोते हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि को पीछे छोड़ते हुए देव प्रभाकर ने IIT रोपड़ से शिक्षा पूरी की और इसके बाद नीदरलैंड्स में नौकरी की।
लेकिन देश की सेवा करने के उद्देश्य से उन्होंने विदेश की नौकरी छोड़कर UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने UPSC में 629वीं रैंक हासिल की और उनका चयन इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) में हुआ।
वर्तमान में वे रेल मंत्रालय में सेवाएं दे रहे हैं।
देव प्रभाकर की कहानी यह संदेश देती है कि इंसान की पहचान उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसके कर्म, मेहनत और उपलब्धियों से बनती है।
#SuccessStory #चंबल #Inspiration #MPNews #MP