🏆 राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 | सी.एस. उच्च विद्यालय, मरार
📅 29 अगस्त 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने सी.एस. उच्च विद्यालय, मरार में आयोजित खेल दिवस समारोह में सहभागिता कर विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उत्साह एवं समर्पण की सराहना की और उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।
🌟 खेलेंगे, बढ़ेंगे और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे।
सभी प्रतिभागियों एवं खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🏃♂️🏅
खेल • अनुशासन • आत्मविश्वास • उत्कृष्टता
#NationalSportsDay2026 #NationalSportsDay #SportsDay #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #Sportsmanship #StudentDevelopment #YouthPower
Khagaria, Bihar | Aug 29, 2026