#गुना - विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय गुना में मानसिक स्वास्थ्य शिविर
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना के मनकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेंटल हेल्थ नोडल एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. भाटी, आर.एम.ओ. एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एन. धाकड़ तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवकीनंदन किरार द्वारा शिविर में आए आमजन की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस दौरान मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर श्री रवि सिंह यादव द्वारा आमजन को टेली-मानस हेल्पलाइन एवं मनहित ऐप की जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए मनहित ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। मनकक्ष नर्सिंग इंचार्ज प्रज्ञा मांडवे एवं अर्चना आचार्य द्वारा पंजीयन एवं दवा वितरण किया गया।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner