
#नगरीय_निकाय_चुनाव_2026___________________
#जिला_कलेक्टर_मयंक_मनीष_ने_ली_प्रकोष्ठ_प्रभारियों_कीबैठक_____
#डीग______आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आदर्श आचार संहिता की पालना, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, स्ट्रांग रूम, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण एवं कंट्रोल रूम सहित निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्धता से निर्वहन करने तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने सभी मतदान केंद्रों पर छाया, पेयजल, बैठने सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, निगरानी एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा। साथ ही मतदान कार्मिकों को निर्धारित समय पर प्रभावी प्रशिक्षण देने तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन सामग्री, संबंधित प्रपत्रों एवं ईवीएम संचालन की पूर्ण जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्वाचन संबंधी कंट्रोल रूम प्रभावी रूप से संचालित करने तथा पर्याप्त कार्मिक एवं संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।