केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने बोल फिर वायरल
शक्कर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक पुराना भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिंधिया भाजपा पर निशाना साधते हुए कहते नजर आते हैं, “खा गए शक्कर, पी गए तेल, यही है भाजपा का असली खेल।” अब शक्कर के बढ़ते दामों के बाद लोग इस पुराने बयान को फिर से शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और सिंधिया के पुराने बोल एक बार फिर चर्चा में हैं।
#JyotiradityaScindia #SugarPrice #BJP #ViralVideo #Politics