
प्रयागराज: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप!
____दिनांक 10 सितंबर 2026____
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कस्बा चुनवटा कुआं में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान करीब 27 वर्षीय नीलम सोनी, पत्नी वीरेंद्र कुमार सोनी के रूप में हुई है। नीलम की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।
परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि नीलम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो नीलम का शव ससुराल के घर के सामने चारपाई पर मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जुट गए।
मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि नीलम को दहेज को लेकर लगातार परेशान किया जाता था और उसकी मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने शरीर पर चोट/निशान होने का भी दावा किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Prayagraj #UttarPradesh #CrimeNews #MauAima #BreakingNews