#महोबा - 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विशिष्ट सुपर मंडी का हुआ शुभारंभ , वर्ष 2014 में हुआ था विशिष्ट मंडी का निर्माण , जनपद के व्यापारियों एवं किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा ।
आज जनपद में व्यापारिक एवं कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2014 में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विशिष्ट सुपर मंडी का आज शुभारंभ किया गया । मंडी का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) इन्द्र नंदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंडी परिसर का अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली । विशिष्ट सुपर मंडी के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है । इससे कृषि उपज के क्रय-विक्रय को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी ।
#mahoba #gallamandi #kisan #news
Mahoba, Mahoba | Nov 11, 2026