
❤️ कोतवाली टिकैतनगर पुलिस का मानवीय चेहरा, नवजात शिशुओं और प्रसूताओं को बांटे फल व कपड़े ❤️
📍 टिकैतनगर, बाराबंकी।
👮♂️ मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की अनूठी पहल!
उत्तर प्रदेश पुलिस अब सुरक्षा के साथ सेवा और संवेदना की मिसाल भी पेश कर रही है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में टिकैतनगर पुलिस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती गरीब प्रसूता महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं को फल एवं बच्चों के कपड़े वितरित किए। ❤️🙏
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शक्ति शरण श्रीवास्तव तथा महिला आरक्षी प्रिया सिंह, प्रतिमा देवी, ज्योति, निकिता गुप्ता, प्रियंका, सोनम और अंजली तिवारी ने एएनसी वार्ड में पहुंचकर महिलाओं का हालचाल जाना।
👩👧👦 महिलाओं को किया जागरूक पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 112, 181 तथा स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए 102 और 108 नंबरों की जानकारी दी। साथ ही मातृ स्वास्थ्य, उचित पोषण और नवजात शिशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक किया।
🌸 सुरक्षा भी, सेवा भी, सम्मान भी!
पुलिस की इस पहल ने संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना भी है।
🙏 ममता को सम्मान, मानवता को सलाम!
✍️ रवि गुप्ता | जिला संवाददाता, बाराबंकी
#MissionShakti #TikaitnagarPolice #BarabankiPolice #महिलासुरक्षा #मिशनशक्ति टिकैतनगर बाराबंकी जनसेवा मानवता