अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने महिला को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया,थाना लोधा क्षेत्र में महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी के सामने गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैर से गमी में शामिल होकर लौट रही विद्या देवी पत्नी गोपाल सिंह, निवासी देवसैनी, थाना क्वार्सी, को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार और पूरी बस्ती में मातम छा गया। मृतका के देवर रामहरि के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#AligarhNews #Aligarh #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026