
जिला कांग्रेस कार्यालय में एससी सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जिला कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति (एससी) सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, शाहाबाद विधायक रामकरण काला तथा एससी सेल के जिला अध्यक्ष कंवरपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। एससी सेल की नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांवों और शहरों में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा पार्टी संगठन के माध्यम से उनकी आवाज को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाएं। एससी समाज के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने में सेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में मेहनत और समर्पण करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया जाएगा।
शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। एससी सेल की जिला कार्यकारिणी के गठन से समाज के लोगों की समस्याओं को पार्टी संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे केवल पद प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शामिल हों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें।
एससी सेल के जिला अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकारिणी को सक्रिय बनाकर समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
जारी सूची के अनुसार विनोद कुमार सरोहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि पिरथी सिंह, दिनेश कुमार और अमरनाथ कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राम कुमार, शेर सिंह, अनिल कुमार, कंवरपाल, पाला राम, पोली राम, रणधीर सिंह और रमेश कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मान सिंह, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, सतपाल सिंह, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, सत्यवान, मुकेश कुमार, कुलवंत सिंह, कृष्ण लाल सरोहा, जिला परिषद सदस्य सुरेश, ईश्वर सिंह, अशोक कुमार, गुरपाल सिंह, गेंद्राज सिंह, गोपाल राम, राजा राम और हरदीप सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।