
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की तारीख तय हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1998 से 2009 के बीच नियुक्त संबंधित शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देनी होगी।
TET परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक भरे जाएंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा 21 अगस्त से 9 सितंबर तक रहेगी। परीक्षा शुल्क ₹1,000 प्रति प्रश्न-पत्र निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पोर्टल और कियोस्क शुल्क भी देना होगा।
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 प्रश्न और 150 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 50%, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60% अंक जरूरी होंगे।
शिक्षक संगठन ने ₹1,000 परीक्षा शुल्क का विरोध करते हुए फीस माफ करने, ऑफलाइन परीक्षा कराने और तैयारी के लिए अध्ययन अवकाश देने की मांग की है। संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य बताया गया है।
#MPTET #MPTeachers #TET2026 #MadhyaPradesh #EducationNews #vindhyasamachartv #MadhyaPradesh
Jawa, Rewa | Aug 18, 2026