एसटीसी का बहराइच मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ज़ोर
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (STC) की टीम ने बहराइच मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान कमीशन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर करने पर विशेष ज़ोर दिया।
सुदृढ़ आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन आपातकालीन सेवाओं को और दुरुस्त किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए डॉक्टरों और स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी: इन नए सुधारों और मुस्तैदी से जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने का लक्ष्य है।
कमीशन के इस रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में बहराइच के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं।