दिघलबैंक सहित पूरे जिले में निकली हर घर तिरंगा यात्रा
#Kishanganj : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत दिघलबैंक सहित जिले भर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले के सभी प्रखंडों और विद्यालयों में बच्चों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
दिघलबैंक में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम
दिघलबैंक में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय तुलसिया एवं पी एम श्री +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तुलसिया, AMS तुलसिया ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर BDO बप्पी ऋषि, CO सदानंद, BEO नरेश मंडल,एसएसबी,पुलिस के जवान समेत कई अधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
#HarGharTiranga #SSB #Kishsnganj