कटिहार में बहन को लेने निकला राहुल, भसना चौक पर बस ने छीन ली जिंदगी
कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग के भसना चौक पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। पूर्णिया के रामबाग निवासी राहुल अपनी बहन निधि कुमारी को मेडिकल कॉलेज से लेने जा रहा था। इसी दौरान बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि राहुल पढ़ाई के साथ सैलून चलाता था। पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।