
नौहट्टा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा
नौहट्टा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, थाना परिसरों, पंचायतों और महादलित टोलों में तिरंगा फहराकर सलामी दी गई।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ मनोरमा कुमारी की देखरेख में प्रमुख रानी देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई। प्रमुख ने कहा कि प्रखंड में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। रेफरल अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया है, जबकि प्रखंड मुख्यालय भवन और नौहट्टा हाई स्कूल भवन के निर्माण की दिशा में भी प्रयास जारी है।
उन्होंने भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर जल्द भूमि बंदोबस्त कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उन्हें आवास निर्माण में परेशानी न हो। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
नौहट्टा थाना में थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार, चुटिया थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं रेहल के मॉडर्न थाना परिसर में दिवाकर कुमार एवं रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
भदारा पंचायत के बरैया महादलित टोला और दारानगर महादलित टोला में भी झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पंचायत सरकार भवन, ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी में तिरंगा फहराकर सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस ने पूरे नौहट्टा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
वहीं नौहट्टा ग्राम कचहरी में सरपंच प्रभा देवी ने झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता दिवस कि शुभमनाएं दी।
ग्राउंड रिपोर्ट — अपना रोहतास
#स्वतंत्रतादिवस #RepublicDay #नौहट्टा #रोहतास #बिहार #तिरंगा #देशभक्ति #भारत #संविधान #नौहट्टा_प्रखंड #Rohtas #Nohatta #ApnaRohtas #अपनारोहतास #RepublicDay2026 #जय_हिंद #वंदे_मातरम्