सीवर पाइप के नीचे दबी 4 साल की मासूम, जब तक लोगों ने हटाया पाइप, तब तक चली गई जान👇
मुरैना शहर की सिग्नल बस्ती में चार वर्ष की अंशु बाल्मीकि घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सीवर लाइन में डालने के लिए रखा एक भारी पाइप ढुलकते हुए उसके ऊपर आ गिरा। पाइप के नीचे दबी अंशु को लोगों ने कुछ देर बाद ही बाहर निकाल लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
हादसे के बाद लोग सीवर ठेकेदार पर भड़क उठे। उनका कहना था कि यदि पाइपों को सुरक्षित ढंग से रखा गया होता तो वे इस तरह ढुलकते नहीं। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।