
ग्रामसभा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, डीडीसी ने किया पौधारोपण।
बेतिया/मझौलिया। 2 अक्टूबर के अवसर पर विकसित भारत गारंटी योजना के तहत रिफॉर्म उत्सव के अवसर पर मझौलिया पंचायत सरकार भवन परिसर में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने की। कार्यक्रम में डीडीसी काजले वैभव नितिन सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव नितिन ने पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांवों का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो और ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। ग्रामसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी का महत्वपूर्ण मंच है। मझौलिया मुखिया सत्यप्रकाश ने डीडीसी को अंग वस्त्र प्रदान कर तथा बुके देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में कहा कि पंचायत के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता बेहद जरूरी है। ग्रामसभा के माध्यम से विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को भी सामने लाया जाता है। कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं की जानकारी रखने और ग्रामसभा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पंचायत के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित पंचायत सचिव सुमन कुमार ,पप्पू साह, गीता देवी, इंदु देवी, ग्रहण माझी, धनंजय कुमार, गीता देवी ,सुजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।