Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

सिविल अस्पताल बेगमगंज में टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण आहार किट ––– ––– सिविल अस्पताल बेगमगंज में टीबी का उपचार ले रहे 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार के थैले वितरण किए गए। सीबीएमओ डॉ नितिन सिंह तोमर ने बताया कि LT foundation द्वारा निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, रायसेन ग्रामीण निश्चय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति माह नियमित पोषण आहार का वितरण किया जाता हैं। उन्होंने मरीजों को बताया कि पोषण आहार स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं। संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, प्रोटीन, खनिज, विटामीन बहुत महत्पूर्ण है। संतुलित आहार से रोग ठीक होने में मदद मिलती हैं। पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में डॉ बबलू साहू प्रभारी STS प्रीतम सिंह ठाकुर एवम् स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहें। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

MORE NEWS

सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary  द्वारा आज जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड सहित अन्य अधिकारी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh

सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary द्वारा आज जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड सहित अन्य अधिकारी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

एसडीएम ऑफिस बना बहस का अखाड़ा! अधिवक्ता और बाबू के बीच जमकर हुई तकरार #shortsvideo

एसडीएम ऑफिस बना बहस का अखाड़ा! अधिवक्ता और बाबू के बीच जमकर हुई तकरार #shortsvideo

Raisen, Raisen | Jun 25, 2026

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रायसेन जिले के 109993 हितग्राहियों के खाते में अंतरित की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि

------
------

मुख्यमंत्री डॉ द्वारा मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय भोपाल  से सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में राशि 203.56 करोड़ रू से अधिक की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के भी 109993 हितग्रायिों के बैंक खाते में 06 करोड़ 59 लाख 95 हजार 800 रू की राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज उपाध्याय, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बॉथम तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना अंतर्गत जिले के 52792 हितग्राहियों के खाते में 31675200 रू, राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 2671 हितग्राहियों के खाते में 1614600 रू, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 17578 हितग्राहियों के खाते में 10546800 रू राशि अंतरित की गई है।

इसी प्रकार मंदबुद्धि/बहुविकलांग सहायता अनुदान योजना के तहत 1202 हितग्राहियों के खाते में 721200 रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 17542 हितग्राहियों के खाते में 10525200 रू, कन्या अभिभावक पेंशन येजना के 822 हितग्राहियों के खाते में 493200 रू, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के 30 हितग्राहियों के खाते में 18000 रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 947 हितग्राहियों के खाते में 568200 रू, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 5097 हितग्राहियों के खाते में 3058200 रू, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 8977 हितग्राहियों के खाते में 5386200 रू और एसएसपी दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 2315 हितग्राहियों के खाते में 1389000 रू की राशि अंतरित की गई।  
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Collector Office RaisenJDjansampark Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रायसेन जिले के 109993 हितग्राहियों के खाते में अंतरित की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि ------ ------ मुख्यमंत्री डॉ द्वारा मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में राशि 203.56 करोड़ रू से अधिक की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के भी 109993 हितग्रायिों के बैंक खाते में 06 करोड़ 59 लाख 95 हजार 800 रू की राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज उपाध्याय, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बॉथम तथा हितग्राही उपस्थित रहे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना अंतर्गत जिले के 52792 हितग्राहियों के खाते में 31675200 रू, राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 2671 हितग्राहियों के खाते में 1614600 रू, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 17578 हितग्राहियों के खाते में 10546800 रू राशि अंतरित की गई है। इसी प्रकार मंदबुद्धि/बहुविकलांग सहायता अनुदान योजना के तहत 1202 हितग्राहियों के खाते में 721200 रू, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 17542 हितग्राहियों के खाते में 10525200 रू, कन्या अभिभावक पेंशन येजना के 822 हितग्राहियों के खाते में 493200 रू, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के 30 हितग्राहियों के खाते में 18000 रू, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के 947 हितग्राहियों के खाते में 568200 रू, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 5097 हितग्राहियों के खाते में 3058200 रू, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 8977 हितग्राहियों के खाते में 5386200 रू और एसएसपी दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 2315 हितग्राहियों के खाते में 1389000 रू की राशि अंतरित की गई। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh Collector Office RaisenJDjansampark Bhopal

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

––––
––––

 कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाईन, ज्ञान भारतम् अभियान तथा गिरदावरी कार्य प्रगति की तहसील और विकासखण्डवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की तहसीलवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को प्राथमिकता से सीमांकन, नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की भी समीक्षा कर समयावधि में निराकृत करने के लिए कहा। 
 कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फसल गिरदावरी की तहसीलवार समीक्षा करते हुए कहा कि तहसील सुल्तानगंज, बेगमगंज और बाड़ी में गिरदावरी कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण हो गया है! सुल्तानपुर, उदयपुरा और गैरतगंज में 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा जिन तहसीलों में अभी तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है वह शीघ्रता से गिरदावरी कार्य पूर्ण कराएं। साथ ही संबंधित एसडीएम नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने ज्ञान भारतम् अभियान के कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को पांडुलिपियों को डिजिटलाइज कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, धारणाधिकार के प्रकरणों और संबल योजना के लंबित आवेदनों की जानकाीर लेते हुए अधिकारियों को तेजी लाते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा –––– –––– कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाईन, ज्ञान भारतम् अभियान तथा गिरदावरी कार्य प्रगति की तहसील और विकासखण्डवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की तहसीलवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को प्राथमिकता से सीमांकन, नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की भी समीक्षा कर समयावधि में निराकृत करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फसल गिरदावरी की तहसीलवार समीक्षा करते हुए कहा कि तहसील सुल्तानगंज, बेगमगंज और बाड़ी में गिरदावरी कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण हो गया है! सुल्तानपुर, उदयपुरा और गैरतगंज में 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा जिन तहसीलों में अभी तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है वह शीघ्रता से गिरदावरी कार्य पूर्ण कराएं। साथ ही संबंधित एसडीएम नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने ज्ञान भारतम् अभियान के कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को पांडुलिपियों को डिजिटलाइज कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, धारणाधिकार के प्रकरणों और संबल योजना के लंबित आवेदनों की जानकाीर लेते हुए अधिकारियों को तेजी लाते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

अमानक उर्वरक विक्रय करने पर नागर कृषि सेवा केन्द्र दिवटिया की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित

––––
––––

कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में उप संचालक कृषि श्री पीके भगत के मार्गदर्शन में निरीक्षण दल ने गत 16 मई 2026 को नागर कृषि सेवा केंद्र दिवटिया का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नागर कृषि सेवा केंद्र पर ब्रांड जय जवान एनपीके 12ः32ः06 निर्माता चातक एग्रो (इंडिया) प्रायवेट लिमिटेड इंदौर का 164 बोरी अनाधिकृत पायी गई। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत उक्त उर्वरक की जप्ति एवं सुपुर्दगी की कार्यावही करते हुए उर्वरक नमूने लिए जाकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए थे।
प्रयोगशाला से दिनांक 23 जून 2026 को उर्वरक नमूना विश्लेषण रिपोर्ट में उर्वरक अमानक होने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता नागर कृषि सेवा केंद्र दिवटिया पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु उर्वरक निरीक्षक अभिषेक गौतम द्वारा थाना नूरगंज में आवश्यक कार्यवाही की गई है।  साथ ही अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक कृषि द्वारा नागर कृषि सेवा केंद्र दिवटिया को प्रदाय अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।
कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज गुण नियंत्रण हेतु 15 मई से 30 जून तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जाकर उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज के नमूने लिए जा रहे है। विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि केवल अधिकृत विक्रेता से ही उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज क्रय करे। अनुदानित उर्वरक वितरण हेतु ई-विकास प्रणाली द्वारा टोकन बुक कर उर्वरक प्राप्त करें जिससे अमानक एवं नकली उर्वरक से बचा जा सकेगा।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

अमानक उर्वरक विक्रय करने पर नागर कृषि सेवा केन्द्र दिवटिया की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित –––– –––– कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में उप संचालक कृषि श्री पीके भगत के मार्गदर्शन में निरीक्षण दल ने गत 16 मई 2026 को नागर कृषि सेवा केंद्र दिवटिया का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नागर कृषि सेवा केंद्र पर ब्रांड जय जवान एनपीके 12ः32ः06 निर्माता चातक एग्रो (इंडिया) प्रायवेट लिमिटेड इंदौर का 164 बोरी अनाधिकृत पायी गई। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत उक्त उर्वरक की जप्ति एवं सुपुर्दगी की कार्यावही करते हुए उर्वरक नमूने लिए जाकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला से दिनांक 23 जून 2026 को उर्वरक नमूना विश्लेषण रिपोर्ट में उर्वरक अमानक होने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता नागर कृषि सेवा केंद्र दिवटिया पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु उर्वरक निरीक्षक अभिषेक गौतम द्वारा थाना नूरगंज में आवश्यक कार्यवाही की गई है। साथ ही अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक कृषि द्वारा नागर कृषि सेवा केंद्र दिवटिया को प्रदाय अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज गुण नियंत्रण हेतु 15 मई से 30 जून तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जाकर उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज के नमूने लिए जा रहे है। विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि केवल अधिकृत विक्रेता से ही उर्वरक, कीटनाशक तथा बीज क्रय करे। अनुदानित उर्वरक वितरण हेतु ई-विकास प्रणाली द्वारा टोकन बुक कर उर्वरक प्राप्त करें जिससे अमानक एवं नकली उर्वरक से बचा जा सकेगा। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

सिविल अस्पताल बेगमगंज में टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण आहार किट ––– ––– सिविल अस्पताल बेगमगंज में टीबी का उपचार ले रहे 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार के थैले वितरण किए गए। सीबीएमओ डॉ नितिन सिंह तोमर ने बताया कि LT foundation द्वारा निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, रायसेन ग्रामीण निश्चय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति माह नियमित पोषण आहार का वितरण किया जाता हैं। उन्होंने मरीजों को बताया कि पोषण आहार स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं। संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, प्रोटीन, खनिज, विटामीन बहुत महत्पूर्ण है। संतुलित आहार से रोग ठीक होने में मदद मिलती हैं। पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में डॉ बबलू साहू प्रभारी STS प्रीतम सिंह ठाकुर एवम् स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहें। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen - Raisen News