
लोहिया कॉलेज में योग विज्ञान का पांच दिवसीय शिविर शुरू
यौगिक क्रियाओं से परम सत्ता से एकाकार होने की अनुभूति ही योग-योगाचार्य सैनी
चूरूः राजकीय लोहिया कॉलेज स्थित वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र पर योग विज्ञान डिप्लोमा विद्यार्थियों का पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. उम्मेद गोठवाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी व ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग के सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी और योग क्रियाएं करवाई। इस अवसर पर योगाचार्य सैनी ने कहा कि महर्षि पतंजलि के अनुसार योग चित्त की वृत्तियों का निरोध है। योग आत्मिक शांति और स्वयं की खोज का माध्यम है। योग काउंसलर ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि कॉलेज के वीएमओयू अध्ययन केंद्र पर एक वर्षीय योग डिप्लोमा की सुविधा उपलब्ध है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ता है। इस अवसर पर भंवरलाल वर्मा, बीरबल, संदीप सहित अनेक लोग मौजूद रहे। #follower #nonfollowers #fb
#viralpost #viral #trending #facebookpost #facebookviral #highlights
#ShankarKatariya #lohiyacollagechuru
Churu, Churu | Oct 22, 2026