
उत्तराखंड एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार
जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था और यातायात सुधार रहेगी प्राथमिकता
हल्द्वानी। 2009 बैच के अनुभवी पीपीएस अधिकारी हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और यातायात व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता बताया।
🔴 जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण
एसपी सिटी ने थाना एवं चौकी स्तर पर आने वाले पीड़ित नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनने के निर्देश दिए। संबंधित थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
🚦 यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस
हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार थाना एवं चौकी पुलिस बल को भी यातायात व्यवस्था के संचालन में लगाया जाएगा।
🚨 लंबित अपराधों के शीघ्र खुलासे पर जोर
एसपी सिटी ने अनवर्कआउट अपराधों का शीघ्र वर्कआउट करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को प्राथमिकता बताया। साथ ही पुलिस मुख्यालय, रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।
👮 अनुभवी अधिकारी हैं हरबंस सिंह
एसपी हरबंस सिंह 2009 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने इससे पूर्व पौड़ी, देहरादून, पीटीसी नरेंद्रनगर, नैनीताल, चमोली, एसडीआरएफ, एसपी विजिलेंस (हाइडिल), एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी क्राइम नैनीताल और अल्मोड़ा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जनपदों एवं पुलिस इकाइयों में सेवाएं दी हैं।