बदायूं जिला अस्पताल में दिनदहाड़े लूट!
ब्लड बैंक के डॉक्टर से चाकू के बल पर मोबाइल और 25 हजार रुपये लूटने का आरोप।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल परिसर में मोर्चरी के पास दो अज्ञात युवकों ने ब्लड बैंक में तैनात डॉक्टर को बातचीत के बहाने रोककर चाकू दिखाया और मोबाइल व नगदी छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली, सिविल लाइंस और एसओजी समेत चार टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
👉 अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में दिनदहाड़े हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#बदायूं #बदायूं_न्यूज़ #जिला_अस्पताल #लूट #दिनदहाड़े_लूट #ब्लड_बैंक #डॉक्टर #क्राइम_न्यूज़ #पुलिस #बदायूं_पुलिस #अपराध #BreakingNews #BadaunNews #CrimeNews #UPNews #JanMahimaNews #जनमहिमान्यूज़ #अखिलेशकुमारमिश्रा