
Breaking News
थाना गौण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार**
जनपद अलीगढ़ की थाना गौण्डा पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0 239/26) के तहत वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा इस अभियुक्त पर 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
घटना का विवरण:
दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना गौण्डा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 239/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त आजाद पुत्र जफरुद्दीन उर्फ जमीरुद्दीन उर्फ जबरुद्दीन (निवासी: नौंगा, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़) फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को रोरावर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: आजाद पुत्र जफरुद्दीन उर्फ जमीरुद्दीन उर्फ जबरुद्दीन
निवासी: नौंगा, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त आजाद के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
1. मु0अ0सं0 239/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट - थाना गौण्डा, अलीगढ़
2. मु0अ0सं0 137/26 धारा 109(1)/115(2)/121(1)/131/190/191(2)/262/263/310(2)/317(2)/351(2)/352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट - थाना रोरावर, अलीगढ़
3. मु0अ0सं0 140/25 धारा 111/303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) बीएनएस - थाना गौण्डा, अलीगढ़
4. मु0अ0सं0 61/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस - थाना गभाना, अलीगढ़
5. इसके अतिरिक्त थाना गौण्डा, रोरावर, मड्रैक और सिविल लाइन अलीगढ़ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर अधिनियम से जुड़े कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री डी.के. सिसोदिया (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
2. व0उ0नि0 श्री आविद कुरैशी (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
3. उ0नि0 श्री टीटू कुमार (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
4. काँ0 तुषार (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
5. का0 भोले शंकर (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
6. का0 पंकज (थाना गौण्डा, अलीगढ़)
7. हे0का0 प्रदीप कुमार (थाना रोरावर, अलीगढ़)
Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Oct 2, 2026