
पीड़ितों एवं आश्रितों को आर्थिक संबल, जिला प्रशासन ने दी ₹5.71 करोड़ से अधिक की सहायता राशि की स्वीकृति!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कल्याणकारी एवं मुआवजा योजनाओं के तहत महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है।
प्रमुख उपलब्धियां एवं स्वीकृतियां:
🔹 SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम: 49 मामलों के 63 पीड़ितों के लिए ₹37.03 लाख स्वीकृत।
🔹 प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना: 16 मृत प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों के लिए ₹26 लाख स्वीकृत।
🔹 हिट-एण्ड-रन दुर्घटना मुआवजा योजना: अब तक 254 लाभुकों के बैंक खातों में ₹5.08 करोड़ अंतरित। साथ ही 19 नए लाभुकों के आवेदनों पर मुआवजा भुगतान की स्वीकृति।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को पात्र लाभुकों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने एवं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन, वैशाली पीड़ितों एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
SC&ST Welfare Dept. of Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat #जनकल्याण #आर्थिकसहायता #सुशासन
Vaishali, Bihar | Nov 25, 2026