लड़की को कर रहा था परेशान, पुलिस उठा लाई तो थाने में ही ब्लेड से काट ली गर्दन और हाथ की कलाई, 20 टांके आये👇
घायल युवक का नाम छोटू उर्फ नरेंद्र शर्मा है और वह मुरैना शहर की वनखंडी रोड क्षेत्र के रहता है। बताया गया है कि छोटू कुछ दिन से एक लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के घरवालों ने शिकायत कर दी तो कोतवाली पुलिस छोटू को उठा लाई। कोतवाली में छोटू को पुलिस कर्मचारियों ने बाहर ही बेंच पर बिठा रखा था, हालांकि उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इसी दौरान छोटू ने न जाने कहाँ से ब्लेड का इंतजाम किया और गर्दन व हाथ की कलाई पर फेर दी। छोटू को घायल अवस्था के देख पुलिस कर्मी उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे उपचार देकर कैदी वार्ड में भर्ती किया है। बताया गया है कि छोटू की गर्दन और कलाई पर 10-10 टांके लगाए गए हैं।