समाजसेवी जीवन खरलिया ने दिव्यांग रोणकी राम को भेंट की बैटरी चालित ट्राई साइकिल
L.b. Bhakhar #Lalbahadurbhakharjournalist
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ #लालबहादुर_भाखर:-पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के गांव खरलियां में एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है जिसके तहत गांव थिराजवाला के निवासी दिव्यांग रोणकी राम को बैटरी संचालित ट्राई साइकिल भेंट की गई है यह ट्राई साइकिल समाजसेवी #जीवन_खरलियां द्वारा उनके निवास स्थान खरलियां पर आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग रोणकी राम को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और उनकी निर्भरता कम होगी इस मानवीय कार्य और जनसेवा के मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग भी साक्षी बने जिनमें वार्ड पंच लखवीर सिंह गुरमेल सिंह गंगी और डॉ गुरविंदर सिद्धू विशेष रूप से मौजूद रहे सभी उपस्थित लोगों ने समाजसेवी जीवन खरलिया के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है
खबर लेखक प्रकाशक पत्रकार लालबहादुर भाखर
संपर्क नंबर 9875131305
7014718676