थानाध्यक्ष अरविंद गिरी के नेतृत्व में बैरगनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 244 लीटर नेपाली शराब जब्त
बैरगनिया। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अरविंद गिरी के नेतृत्व में बैरगनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 244 लीटर नेपाली शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नेपाली शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की। मामले में पुलिस तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।