
पुलिस लाइन में एसपी संग जवानों ने किया दंगा निरोधक ड्रिल का अभ्यास
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और एकरूपता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन और एकरूपता का अभ्यास कराया गया। एसपी ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए इसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आपात परिस्थितियों से निपटने और अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने उपकरणों के रख-रखाव और उनकी क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
परेड में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#BalliaPolice #SPBallia #PoliceParade #BalliaNews #PoliceTraining