
*थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.08.2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू, दाँव से हम प्रार्थी के ऊपर हमला कर करके घायल कर दिया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 258/26 धारा 109(2)/191(2)/115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में दिनांक 21.08.2026 को उ0नि0 श्री सौरभ श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र/वांछित अभियुक्त में मामूर थे, कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 नफर अभियुक्त *1. कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा पुत्र तारकेश्वर तिवारी निवासी रानीबारी पकड़िया थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष* को उसके घर से समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया। अभियोग उपरोक्त में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 258/26 धारा 109(2)/191(2)/115(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना बांसडीह बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा पुत्र तारकेश्वर तिवारी निवासी रानीबारी पकड़िया थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष
*बरामदगी*
1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद घटना में प्रयुक्त चाकू ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह बलिया
2. का0 निसार अहमद थाना बांसडीह बलिया
3. का0 आकाश यादव थाना बांसडीह बलिया
4. का0 शैलेश कुमार थाना बांसडीह बलिया
5. म0का0 शहरीन बानो थाना बांसडीह बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
Ballia, Ballia | Aug 22, 2026