बाँदा रोटी बैंक ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया 55 पैकेट भोजन
दिनाँक 12/09/2026 को बाँदा के मोहल्ला छिप्तहरी की टीम के जिम्मेदार मोहम्मद सईद, शाखा प्रमुख छिप्तहरी एवं उप शाखा प्रमुख अलीमुद्दीन द्वारा अपने मोहल्ले से 53 पैकेट भोजन एकत्र किया गया।
वहीं निषाद फर्नीचर की ओर से भी 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 55 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान एवं सदस्य प्रेम माली को सौंपे गए।
बाँदा रोटी बैंक की टीम ने इन 55 पैकेट भोजन को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाकर सेवा कार्य को आगे बढ़ाया।
सेवा में आप भी सहयोग करें
यदि आप बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।
Banda, Banda | Sep 13, 2026