#रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा बबीता कांडपाल ने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026
परीक्षा के कैमिकल साइंस विषय में शानदार सफलता हासिल की है।
#बबीता ने 99.43 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 58 प्राप्त की।बबीता कांडपाल वर्तमान में रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर डॉ. जगमोहन सिंह नेगी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।
#महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एम सी पांडे एवं समस्त प्राध्यापकों ने बबीता कांडपाल को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बबीता की उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar