*सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडिय