जिले के किसान पारंपरिक उर्वरकों के साथ-साथ नैनो उर्वरकों को भी अपनाने लगे हैं। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चैनपुर निवासी किसान समयलाल ने इस खरीफ सीजन में पहली बार अपनी खेती में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग का निर्णय लिया है। समयलाल प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी प्राप्त करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेती में नई तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है और इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से उनकी फसल की बढ़वार बेहतर होगी तथा उत्पादन में वृद्धि होगी। समयलाल ने बताया कि पिछले खरीफ सीजन में उनके गांव एवं आसपास के कई किसानों ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग किया था। उन किसानों की फसल की अच्छी बढ़वार, बेहतर हरियाली और संतोषजनक उत्पादन को देखकर उनके मन में भी इन उर्वरकों के प्रति विश्वास बढ़ा।
#chhattisgarh #mcbdistrict