कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मनेन्द्रगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजी में स्वर्णप्राशन योजना का शुभारंभ किया गया। आयुर्वेद आधारित इस योजना का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना, उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा कुपोषण की रोकथाम करना है। जिले में योजना के प्रथम चरण में कुल 722 बच्चों को स्वर्णप्राशन का लाभ प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के शुभारंभ के पहले ही दिन 334 बच्चों को स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया, जो बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता और विभागीय प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। मनेन्द्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने गंभीर कुपोषित बच्चों को स्वर्णप्राशन संस्कार कराकर योजना का शुभारंभ किया।
#chhattisgarh #mcbdistrict