
शहरी सेवा शिविर 2026
24 व 25 जून को विभिन्न वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
धौलपुर, 23 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान, शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि 24 जून को नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 21 से 30 तक का नगर परिषद कार्यालय में, नगर पालिका बाड़ी के वार्ड नंबर 1 से 45 का मवेशी खाना परिसर तहसील कार्यालय के बगल बाड़ी में, नगर पालिका सरमथुरा के वार्ड नंबर 8 का नगरपालिका कार्यालय परिसर सरमथुरा में, नगर पालिका मनियां के वार्ड नंबर 8 का नगरपालिका कार्यालय मनियां में, नगर पालिका सैपऊ के वार्ड नंबर 8 का अम्बेडकर भवन सैपऊ में, नगर पालिका राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 14, 15, 16, 17, का नगरपालिका कार्यालय परिसर राजाखेड़ा में तथा नगर पालिका बसेड़ी के वार्ड नंबर 1 से 25 तक प्रति दिवस नगरपालिका कार्यालय बसेड़ी में शिविर आयोजित किए जाएगें।
इसी प्रकार 25 जून को नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 21 से 30 तक का नगर परिषद कार्यालय में, नगर पालिका बाड़ी के वार्ड नंबर 1 से 45 का मवेशी खाना परिसर तहसील कार्यालय के बगल बाड़ी में, नगर पालिका सरमथुरा के वार्ड नंबर 9 का नगरपालिका कार्यालय परिसर सरमथुरा में, नगर पालिका मनियां के वार्ड नंबर 9 का नगरपालिका कार्यालय मनियां में, नगर पालिका सैपऊ के वार्ड नंबर 9 का अम्बेडकर भवन सैपऊ में, नगर पालिका राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 14, 15, 16, 17, का नगरपालिका कार्यालय परिसर राजाखेड़ा में तथा नगर पालिका बसेड़ी के वार्ड नंबर 1 से 25 तक प्रति दिवस नगरपालिका कार्यालय बसेड़ी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सफलता की कहानी
शहरी सेवा शिविर में महबूब खान को मिला पुनर्वैध पट्टा, चेहरे पर लौटी मुस्कान
नगर पालिका बाड़ी द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण किला बाड़ी निवासी महबूब खान पुत्र मनसूर खान हैं, जिन्हें उनके भूखंड का पुनर्वैध पट्टा शिविर में ही हाथों-हाथ जारी कर वितरित किया गया।
महबूब खान लंबे समय से अपने भूखंड के पुनर्वैध पट्टे की प्रक्रिया पूर्ण करवाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। सामान्य परिस्थितियों में इस प्रकार के कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और संसाधनों दोनों की हानि होती है। लेकिन राज्य सरकार की जनहितकारी पहल और अधिशासी अधिकारी उत्तम चंद बंसल के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर ने उनकी समस्या का सरल समाधान प्रस्तुत किया।
शिविर में महबूब खान के आवेदन का नियमानुसार परीक्षण किया गया तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद मौके पर ही पुनर्वैध पट्टा जारी कर दिया गया। पट्टा प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट दिखाई दी।
पुनर्वैध पट्टा प्राप्त करने के बाद महबूब खान ने प्रसन्नतापूर्वक राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका बाड़ी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से उनका कार्य सरल, सुगम एवं त्वरित रूप से संपन्न हुआ, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने इस जनहितकारी पहल को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।