Public App Logo
अतिवृष्टि के चलते भांडेर-मोंठ मार्ग स्थित रपटा का अधिकारियों ने किया भांडेर के निकट भांडेर-मोंठ मार्ग पर स्थित रपटा का एसडीएम भांडेर श्री विजेंद्र यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सूरज सिंह गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रपटा पर जलस्तर एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं पाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस थाना द्वारा मौके पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपटा पार करने से रोका जा सके। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतत निगरानी रखने तथा जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव एवं नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें। - Indergarh News