गठबंधन के ऐलान से पहले बीजेपी ऑफिस में गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली दल नेता सुखबीर बादल का स्वागत किया। अमित शाह ने बताया कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में अकाली दल रहेगा। बड़ा भाई ही चीफ मिनिस्टर होता है। बाद में नितिन नवीन ने भी इसे कन्फर्म करेंगे। दोनों दलों ने सीटों की संख्या का ऐलान नहीं किया। अमित शाह ने कहा कि हम दोनों दलों ने कई मुद्दों पर चर्चा की है। नशामुक्त पंजाब और लॉ एंड ऑर्डर हमारा टॉपमोस्ट प्रायरिटी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि सुखबीर बादल को प्रधानमंत्री ने फोन किया और कहा कि एनडीए कंप्लीट हो गया है। बादल साहब के नेतृत्व में हमारा पुराना रिश्ता रहा है। आज फिर रिश्ता एक हो रहा है, उसका आनंद है।
#AmitShah #ShiromaniAkaliDal #SAD #BJP #NDA #Punjab