सुबह लगभग 8-9 बजे का समय रहा होगा जब गोलियों की आवाज आई थी हम लोग ख़ुश थे कि आज कोई नक्सलवादी मुठभेड़ में मारा गया होगा लेकिन कुछ वक्त बीतने के बाद पता चला कि हामर राठी बहादुर इंस्पेक्टर आशीष शर्मा जी वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा जी की शहादत के बाद अगले 20 दिन में ही नक्सलवादियों का सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से सफाया हो गया था। आपके शहीद होने के बाद आप देवता की तरह बालाघाट के गांव में पूजे गए और आपके नाम से कई परिवारों का कल्याण हुआ है। जब अमर शहीद के नाम से जिस गांव में कभी कोई नहीं जाता था वहाँ भंडारा हुआ तो छुआछूत दूर हो गई और उस गांव के लोगों को जीवन शैली में बदलाव आया। 200 से अधिक स्कूल की जिंदगी बदल गई जहाँ जनजाति परिवारों के बच्चों का जीवन बदलेगा। जब जब नक्सलवाद का इतिहास लिखा पढ़ा जाएगा तो आपका नाम देवताओं की भाँति स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आशीष शर्मा अमर रहें/ #जयहिंद
Mauganj, Rewa | Nov 20, 2026