
बाड़मेर में CM भजनलाल शर्मा का कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद, बोले—पंचायत चुनावों में भी जनसेवा और विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे
बाड़मेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बाड़मेर की वीर धरा पर जैसलमेर, बालोतरा और बाड़मेर जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रत्येक संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने में भाजपा के कार्यकर्ता सबसे मजबूत कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए निकाय चुनावों में जनता का मिला अपार आशीर्वाद सरकार के सुशासन, अंत्योदय और पारदर्शी कार्यसंस्कृति में जनता के विश्वास का प्रमाण है। इसी विश्वास को संकल्प और सामर्थ्य में बदलते हुए आगामी पंचायत चुनावों में भी जनसेवा एवं समग्र विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhajanlal Sharma
Weir, Bharatpur | Sep 30, 2026