घरेलू विवाद के चलते मां और 2 बेटियों ने खाया ज*ह*र, गंभीर हालत में तीनों का इलाज जारी
चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के डालमाणा गांव में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक मां और 2 बेटियों ने ज*ह*री*ला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उन्हें डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मां 35 वर्षिय राजेश्वरी कंवर और 17 वर्षीय बड़ी बेटी को मेडिकल आईसीयू में, जबकि 15 वर्षीय छोटी बेटी को पीडियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार ने परिवार से घटना की जानकारी ली। राजेश्वरी के पति बजरंग सिंह वेल्डिंग का काम करते हैं। वह अपनी बेटियों के साथ खेत में काम करने आई थी। यहीं घरेलू विवाद के बाद तीनों ने ज*ह*री*ला पदार्थ खा लिया।
खेत में हलचल नहीं दिखने पर पड़ोसी ने तीनों को देखा, जहां जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी। उसने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #dbhospitalchuru #follower
#nonfollowers #viralpost #poison #highlight
#trendingnow
Churu, Churu | Oct 1, 2026