बहराइच: कपूरथला स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में ’मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बहराइच के उत्थान ऑडिटोरियम भवन में शिविर संपन्न।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत; कई प्रमुख न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।
आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, आवास योजना, श्रम व कृषि यंत्रों के साथ-साथ विभिन्न प्रमाण-पत्रों और टूल किट्स का वितरण।
स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, बैंकर्स समेत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार व पंजीकरण किया गया।