#अलीगढ़ AMU की केमिस्ट्री रिसर्च स्कॉलर जहरा असद को INSPIRE फेलोशिप, दूषित पानी से हानिकारक रसायन हटाने पर करेंगी पांच साल शोध,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी जहरा असद को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की INSPIRE फेलोशिप मिली है। वह एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में शोध कर रही हैं। फेलोशिप के तहत जहरा दूषित पानी से हानिकारक और लंबे समय तक बने रहने वाले रासायनिक प्रदूषकों को हटाने के लिए उन्नत मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) विकसित करेंगी। शोध का उद्देश्य कम लागत वाली, प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री तैयार करना है। परियोजना पांच वर्षों तक चलेगी। विभाग ने जहरा और उनके शोध निर्देशक को उपलब्धि पर बधाई दी है।
#AMU #Research #INSPIREFellowship #Chemistry #WaterPurification
Koil, Aligarh | Sep 28, 2026