मऊ के घोसी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 76 हजार 900 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद
मऊ के घोसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर 7 नवंबर को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से ताश के 52 पत्ते और जुए की फड़ से 65 हजार रुपये बरामद किए गए। वहीं, आरोपियों की जामा तलाशी में 11 हजार 900 रुपये मिले। इस तरह कुल 76 हजार 900 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।