साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
म्यूल बैंक खाते संचालित करने वाले 01 अभियुक्त को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, EDC मशीन, पेन ड्राइव, एटीएम/डेबिट कार्ड व अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त अपने तथा अपने परिजनों के बैंक खातों को कमीशन के आधार पर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि जमा कराई जाती थी। अभियुक्त उक्त धनराशि में से लगभग 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर शेष राशि नकद अथवा अन्य माध्यमों से आगे हस्तांतरित कर देता था।
अभियुक्त द्वारा संचालित म्यूल बैंक खातों से संबंधित देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल 49 साइबर शिकायतों में लगभग ₹15.06 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP