झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासु का असर झारखंड में भी पड़ेगा। राज्य के 20 जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष सभी जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। कोल्हान और संताल के सभी जिलों समेत रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा में तकरीबन सभी जिलों में हल्की बारिश होगी।
Namkum, Ranchi | Nov 3, 2026